फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीता व शिव की कुश्ती बराबरी पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाडी । पालेश्वरनाथ मेला समिति की ओर से पहाड़ी में चल रहे दिवसीय दंगल का समापन रविवार को हुआ। दंगल मे क्षेत्रीय पहलवानों का दबदबा रहा। इसमें कानपुर, हरियाणा, प्रयागराज, कौशांबी, हमीरपुर, महोबा, सतना, रीवा के पहलवानों ने अपनी ताकत दिखाई।
विज्ञापन

भगवान पालेश्वरनाथ का 12 दिवसीय मेला व पालेश्वरनाथ सेवा समिति की ओर से हर साल आयोजित किया जाता है। दंगल का शुभारंभ समाजसेवी हरिबल्लभ पांडेय ने पहलवानों से परिचयर प्राप्त कर किया। निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह ने दंगल की सबसे अच्छी कुश्ती चीता पहलवान प्रयागराज व शिवलोचन भटरी के मध्य हाथ मिलाकर शुरू कराई। पर यह कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल मे राजेश अगरहुडा, लवकुश सरधुवा, लक्ष्मण घाटमपुर सहित दो दर्जन पहलवानों की कुश्ती लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहीं। इसमें छेदी पहलवान, रामकिशोर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जबकि दिनेश सिंह, चन्द्रदत्त त्रिपाठी ने संचालन किया। इस मौके पर पालेश्वर सेवा समिति के सुशील सिंह , राकेश सिंह, प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि मेला महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें