चित्रकूट। कोरोना काल से बंद चल रहे प्राथमिक स्कूल सोमवार से खुलेंगे। सरकार की ओर से गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है। जिसके चलते प्रत्येक कक्षा से 50 फीसदी छात्र-छात्राओं को सप्ताह में दो दिन बुलाया जाएगा।
गाइड लाइन के अनुसार कक्षा 1 से 5 तक 5 तक सोमवार व गुरुवार। जबकि कक्षा 2 से 4 तक मंगलवार व शुक्रवार आएंगे। वहीं कक्षा 3 के बच्चों को बुधवार व शनिवार बुलाया जाएगा। अभिभावकों से सहमति पत्र भी लेना जरूरी है। उधर, परिषदीय स्कूलों की सफाई व धुलाई कराई गई है। (संवाद)