फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खेल का बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पं पुरुषोत्तम इंटर कालेज प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। बच्चों को खेलकूद संबंधी जो भी आवश्यकताएं होंगी, वह वह अपनी निधि से दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी व खेल की शपथ दिलाई। गत वर्ष की चैंपियन छात्रा पुष्पा पाल द्वारा मशाल लेकर मैदान के चक्कर लगाए। विधायक ने 100 मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ कराया। संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी मऊ कृष्णदत्त पांडेय ने दो दिवसीय रैली की जानकारी दी। व्यायाम शिक्षकों व खेल अनुदेशकों को सम्मानित किया गया।
खेलकूद प्रतियोगिता के परिणामों में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में रवि प्रकाश रामनगर प्रथम, कृष्ण कुमार पहाडी द्वितीय व सूरज कुमार पहाडी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर प्राथमिक बालिका वर्ग में शबीना पहाडी प्रथम, मोबीना कर्वी द्वितीय व शशि देवी कर्वी तृतीय स्थान पाया। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में कौशल रामनगर प्रथम, रोहित मानिकपुर द्वितीय व गोपाल मऊ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी जूनियर वर्ग में विजेता मानिकपुर तथा उपविजेता पहाडी तथा प्राथमिक वर्ग में चित्रकूट विजेता व रामनगर उपविजेता रहा। रहा। खो-खो प्राथमिक बालक वर्ग में मानिकपुर विजेता एवं पहाडी उपविजेता रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत मऊ अध्यक्ष अमित द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन शुक्ला,खंड शिक्षा अधिकारी मानिकपुर मिथलेश कुमार, कर्वी अतुल दत्त तिवारी, रामनगर नागेश्वर प्रसाद सिंह मौजूद रहे। संचालन साकेत बिहारी शुक्ला व अरूण श्रीवास्तव व अनूप मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें