चित्रकूट। खंड विकास स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन गुरुवार को पांचों ब्लाक मुख्यालय में शुरू हुआ। स्व. लालाभाई इंटर कालेज पहाड़ी के मैदान में ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी मिथलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी राजबहादुर सिंह ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर खेल का शुभारंभ कराया। सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिव्य सोनी सबसे आगे रहे।
बालीबाल में विजेता सरधुवा व उप विजेता इटौरा की टीम रही। क्रिकेट में विजेता गनीवां व उप विजेता कांटी, कबड्डी में विजेता पिलखिनी व उप विजेता इटौरा रहा। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अखिल दिव्य सोनी प्रथम, शिवम द्वितीय, सुनील यादव तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ में सामर्थ प्रथम, शिवम पटेल द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में रज्जन यादव प्रथम और बालिका वर्ग में 100, 200, 400 मीटर दौड़ में फूलमती प्रथम, रूबीना बानो द्वितीय, 800 मीटर दौड में पूजा प्रथम रक्षा द्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल में श्रीकेशन, रामनारायण साहू, श्यामसुंदर यादव शामिल रहे।