फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी, जला मवेशीबाड़ा व घर

Sun, 23 Apr 2017 12:11 AM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
ओबरी गांव के घर में लगी आग को बुझाते फायरबिग्रेड कर्मी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पहाड़ी(चित्रकूट)। कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी ने एक किसान का मवेशीबाड़ा व आधा मकान जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों के साथ फायर बिग्रेड की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया। इस आग से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन लगभग एक लाख की संपत्ति राख हो गई।
विज्ञापन


      थानाक्षेत्र के ओबरी गांव की एक गली में कुछ लोगों ने कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े से निकली चिंगारी प्रदुम्न के मवेशीबाड़े में पहुंच गई। घर में किसी सदस्य के न होने से आग लगने की जानकारी किसी को नहीं हो पाई। धीरे धीरे आग की लपटें बढ़ने लगी तो आस पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

आग की लपटों से मवेशीबाड़ा तो राख  हो गया लेकिन आग ने उसके घर के छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड की टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। जिसमें लगभग एक लाख के नुकसान की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें