फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को बेवजह बदनाम करते विपक्षी

Tue, 02 Aug 2016 11:03 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करती सपा महिला सभा की प्रदेश सचिव राधा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी महिला सभा की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश सचिव राधा सिंह ने कहा कि विपक्षी बेवजह सपा सरकार को बदनाम करते हैं।
विज्ञापन


विकास कार्यों में कोई सपा की तुलना नहीं कर पाता तो सांप्रदायिक दंगा कराने की साजिश रची जाती है।  बैठक में प्रदेश सचिव ने कहा कि सपा सरकार महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं चल रही हैं।

इसके साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे अपराध कि खिलाफ भी प्रभावी कदम उठाएं जा रहे है। एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आर्थिक मदद  देकर स्वालम्बी बनाने का कार्य किया जायेगा।
विज्ञापन


महिला सभा की जिलाध्यक्ष माया जायसवाल ने कहा कि सपा में ही महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है। इस मौके पर नरेन्द्र कुमार गुप्ता, गुलाब चन्द्र गुप्ता, सत्यनारायण, गुलाब खां, संगीता सेन, चमेनिया, सबीना बानो, गुलाब कली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें