फोटो-5- पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दाम बढ़ने पर हाईवे पर प्रदर्शन कर विरोध जताते समाजवादी पार्टी के
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सपाईयों ने बढ़ती महंगाई को लेकर जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सोमवार को हाईवे पर जुलूस निकाला। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर तहसील पहुंचे सपाईयों ने राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए सदर एसडीएम को राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा कि डीजल, पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। जिसके चलते आम जनता पर महंगाई का बोझ़ बढ़ा है। पार्टी कार्यकर्ताओं पर लगाए गए फर्जी मुकदमें वापस लेकर उत्पीड़न बंद हो। इस मौके पर फराज खां, गुलाब खां, रामबाबू, रमेश यादव, गन्नू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
---------------------