फोटो-19- जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाते एसपी अंकित मित्तल व साथ में मौजूद सीएमएस डा.आरके गु?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/मानिकपुर। जिला अस्पताल सहित सात इकाइयों में सोमवार को फ्रं टलाइन वर्कर को कोरोना का टीकाकरण लगाया गया। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल अपने अधीनस्थों के साथ टीका लगवाने पहुंचे। सोमवार को 1090 के सापेक्ष 646 फ्रं टलाइन वर्करों ने टीका लगवाया। फ्रं टलाइन वर्करों का कहना है कि टीका लगवाने से कोई परेशानी नहीं हुई।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.इम्तियाज अहमद व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी ने बताया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर, रामनगर, शिवरामपुर, राजापुर, पहाड़ी के साथ मातृ एवं शिशु अस्पताल खोह में टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। इसमें संयुक्त जिला अस्पताल में 319 के सापेक्ष 116, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में 220 के सापेक्ष 159, रामनगर में 109 के सापेक्ष 60, शिवरामपुर में 51 के सापेक्ष 31, राजापुर में 29 के सापेक्ष 20, पहाड़ी में 112 के सापेक्ष 58 मातृ एवं शिशु अस्पताल खोह में 250 के सापेक्ष 202 ने टीका लगवाया।
-------
टीका सुरक्षित अवश्य लगवाएं
कोरोना टीका लगवाने के बाद एसपी ने कहा कि पता ही नहीं चला कि कब टीका लगा। अपील की कि देश के एक राज्य में कोविड-19 के दोबारा आने की खबर है। उसे देखते हुए बिना किसी हिचक के जैसे टीका लगवाए। तहसील कर्वी में लेखपाल पद पर कार्यरत रामबाबू ने बताया कि उन्होंने आज पहली खुराक ली है। लेखपाल साथियों के साथ आम लोगों से अपील की कि टीका सुरक्षित है। कर्वी तहसील में ही लिपिक पद पर कार्यरत कंचन श्रीवास्तव और संग्रह सेवक विद्या देवी ने बताया कि कोरोना टीका की पहली खुराक लेने के बाद किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई है।