चित्रकूट। पुलिस बल के अप्रतिम शौर्य एवं अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। इसके बाद ध्वजारोहण शांति स्थापना के लिए सतत सक्रिय चित्रकूट पुलिस के समस्त अधिकारी, जवानों को पुलिस महानिदेशक के संदेश को पढक़र सुनाया। इस अवसर पर सीओ लाइंस राजेश द्विवेदी, सीओ प्रशिक्षु फहद अली, प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायण, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्रीप्रकाश यादव, प्रभारी यातायात शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। क्षेत्राधिकारी मऊ यामीन अहमद ने थाना मानिकपुर सहितत जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी। डीजीपी के संदेश को पढक़र सुनाया गया। संवाद
छात्रों की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
चित्रकूट। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक संजय कुमार गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सेठ पोद्दार इंटर कॉलेज के छात्रों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सोपा।
जिला संयोजक ने बताया कि कॉलेज में छात्रों का शोषण किया जा रहा है। साल भर तीन गुना अधिक शुल्क वसुली के आरोप लगाए। शिकायत करने पर नाम काट कर भविष्य खराब करने की धमकी दी जाती है। जांच के नाम पर अधिकारी भी मिलीभगत कर फर्जी तरीके से गलत रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का काम करते हैं। इस मौके पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष कुंवर सिद्धार्थ, जिला महासचिव श्रीपाल प्रजापति, लक्ष्मण दास पटेल, कोमल सूर्यवंशी, राहुल अंबेडकर, राहुल दिवाकर, राजकरण, कुलदीप वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद