चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा थाना पहाड़ी में अर्दली रूम कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिये गए, रिक्रूट आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा की। भोजनालय का निरीक्षण कर व्यवस्था को सही रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा क्षेत्राधिकारी राजापुर की उपस्थिति में थाना पहाड़ी में पहाड़ी एवं राजापुर के विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम में पुलिस अधीक्षक ने लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर सम्बन्धित विवेचक से लम्बित होने का कारण पूछा। लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिये गये।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर एस पी सोनकर, प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा थाना पहाड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना राजापुर योगेश तिवारी, पीआरओ दिनेश सिंह, थाना पहाड़ी एवं राजापुर के विवेचकगण मौजूद रहे।