फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में महिलाओं की तरक्की : भइयालाल

Fri, 11 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर में शुक्रवार को सपा महिला सभा ने महिला चौपाल लगाई। सपा नेताओं ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसमें मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव और विशिष्ट अतिथि सदर  विधायक वीरसिंह पटेल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिलाओं की तरक्की और बेहतरी सपा सरकार में सबसे ज्यादा हुई है। 1090 वूमन पावर लाइन से महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार ने उठाई। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि महिलाओं  की योजनाओं में सरकार ने किसी से भेदभाव नहीं किया है।

सभी वर्ग जाति की  महिलाओं को इससे फायदा मिला है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष माया देवी जायसवाल ने कहा कि सपा सरकार की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं है। कार्यक्रम को सत्यनारायण पटेल, मो. गुलाब खां, पवन सिंह पटेल, फराज खां, संगीता सेन,  शम्सजहां, शकीना बानो, चमेलिया निषाद, चुनबादी वर्मा, रामश्री कोटार्य, राजाबेटी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें