फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पीडीए के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही सपा- उदयवीर सिंह

Mon, 13 Oct 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-22- परिचय- सपा की पीडीए संवाद कार्यक्रम में मौजूद एमएलसी मानसिंह, पूर्व एमएलसी उदयव
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और पीडीए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधान परिषद सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता उदयवीर सिंह ने कहा कि भाजपा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और उनके बनाए संविधान पर लगातार कुठाराघात कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करते हुए पीडीए वर्ग को विकास की मुख्यधारा से अलग करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन


अमानगंज कृष्णकुंज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सपा पीडीए के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रही है। विधान परिषद सदस्य डॉ. मानसिंह सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान खाद के लिए परेशान हैं, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात छोड़कर भाजपा समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है।
पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि भाजपा धर्म और मजहब की राजनीति करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर सपा को मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव, विधायक अनिल प्रधान, सांसद कृष्णा पटेल, अनुज सिंह यादव, मानसिंह पटेल, भइयालाल यादव, गौरीशंकर मिश्रा और माता प्रसाद कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें