चित्रकूट। यातायात जागरुकता कार्यक्त्रस्म में डीएम शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के वाहनों में रेडियम पटटी व रिफलेक्टर प्लेट लगाई गई। वाहन चालकों को इसके प्रयोग की जानकारी दी गई। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को गोष्ठी में नियमों की जानकारी देकर खुद को सुरक्षित रखते हुए अन्य को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
बुधवार को बेड़ीपुलिया स्थित स्वरूप फिलिंग स्टेशन पर जागरुकता कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। हेलमेट व सीट बेल्ट पहनना बहुत जरूरी है। जान है तो जहान है। बच्चों को भी जागरूक और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात के नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए।
इस दौरान स्वरूप फिलिंग स्टेशन के मालिक संजय अग्रवाल, सजल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए, इस मौके पर एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सदर एसडीएम राम प्रकाश, सीओ सिटी रजनीश यादव, टीआई घनश्याम पांडेय, टीएसआई योगेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह, व्यापार मंडल के मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, गोलू गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।