फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अंकुल हत्याकांड में परिजनों से मिला सपा प्रतिनिधि मंडल

Mon, 08 Jun 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ ( चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर में दो जून को अंकुल विश्वकर्मा हत्याकांड में रविवार को सपा प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मिला और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई करने के लिए कहा। पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि आप हमारी सरकार बनवाइए, हम आपकी हर संभव मदद करेंगे।
विज्ञापन




अभी हमारी सरकार नहीं है तो हम मांग ही कर सकते हैं। पूर्व मंत्री ने लाइसेंस, 50 लाख मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी, आवास व आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने व एक अज्ञात की जांच कराकर गिरफ्तारी की मांग की। वहीं यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद व राजभर पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि यह लोग अपनी पार्टी के लोगों पर अन्याय होते हुए भी सत्ता की लालच में चुप बैठे हैं और सत्ता की मलाई खाने में जुटे हैं।



सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि सत्ता संरक्षित अधिकारी जांच के नाम पर पीड़ित परिवार को चूरन चटा रहे हैं। पीडीए पर अत्याचार हो रहा है, जिसे अब समाजवादी पार्टी नहीं सहेगी। सड़क पर उतरकर उत्तर प्रदेश में आंदोलन के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सदर विधायक अनिल प्रधान, पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा व मानिकपुर विधानसभा अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें