चित्रकूट। रबी की बोआई का पीक सीजन चल रहा है, लेकिन सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
समितियों में ताला लटकने से डीएपी खाद का संकट गहरा गया है। घर का चूल्हा-चौका छोड़कर महिलाएं भी खाद की लाइन में लगने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि जिन लोगों ने चना और सरसों की बोआई कर ली है, अगर समय पर डीएपी नहीं मिली तो पूरी फसल सूख जाएगी।
सचिवों की हड़ताल से वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने पीसीएफ केंद्रों से खाद बंटवाना शुरू किया है, लेकिन वहां भी मारामारी है। सुबह से ही किसान केंद्रों पर पहुंच जाते हैं। पहले टोकन बांटा जाता है, फिर खाद दी जाती है। घंटों इंतजार के बाद भी कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
शहर के गल्ला मंडी स्थित पीसीएफ केंद्र पर रविवार को सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। प्रभारी बाबूराम ने बताया कि 150 किसानों को टोकन दिया गया और उसी के अनुसार वितरण किया जा रहा है। आईएफएफडीसी कृषि केंद्र में भी यही हाल रहा।
प्रभारी अजीत सिंह के मुताबिक केंद्र में महज 30 बोरी खाद बची है। जहां कम स्टॉक और ज्यादा भीड़ से किसानों को दूसरे दिन बुलाया गया है। वहीं राजापुर के भदेहदू की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति में सोमवार को सचिवों की हड़ताल से बंद रही। किसान पहुंचे, लेकिन ताला बंद देख कर लौट गए। इसी तरह सरधुवा की भी साधन सहकारी समिति में ताला लटकता रहा।
-
बोले किसान-कई दिन से नहीं मिली खाद
गेहूं की फसल की बोआई कर दिया है। इफको केंद्र में कई दिनों से खाद के लिए आ रहे हैं। लेकिन खाद नहीं मिल रही है।
-अच्छे लाल, कछरपुरवा।
इस समय खाद की अधिक जरूरत है। इसके बाद खाद नहीं मिल रही है। कहा जा रहा कि दो दिन बाद आना।
-केदारनाथ, कसहाई।
घर का चौका बर्तन काम छोड़ कर सुबह से खाद लेने के लिए इंतजार कर रहे है। इसके बाद भी अभी तक खाद नहीं मिली है।
-बेटी, सिद्धपुर।
खाद के लिए उसको टोकन दिया गया है, लेकिन खाद नहीं मिली। कहा गया है कि नंबर आने पर ही खाद दी जाएगी।
-गायत्री देवी-सोनेपुर।
वर्जन
सहकारी समितियों में हड़ताल होने से अन्य 24 केंद्रों में खाद का वितरण किया जा रहा है। खाद इसकी निगरानी के लिए कृषि अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार भी निरीक्षण कर व्यवस्था देख रहे है। आरके वर्मा, जिला कृषि अधिकारी।
फोटो 02 सीकेटीपी 11 पीसीएफ केंद्र में खाद लेने के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद