फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बेटे की मौत, माता-पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। राजापुर-कर्वी हाईवे पर नांदिन तिराहा के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार माता-पिता और बेटा घायल हो गए। इस हादसे में बेटे की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर है। युवक माता-पिता को बाइक से लेकर फुफेरी बहन की शादी में जा रहा था।
विज्ञापन

बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ा सानी निवासी अवधेश कुमार (48) ने बताया कि वह पत्नी चुनकी देवी (44) और बेटे अमित (18) के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के चकला गांव निवासी बहन की बेटी कमला की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। नांदिन तिराहा के पास सुबह करीब आठ बजे पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से तीनों को लेकर सीएसची पहाड़ी पहुंची। वहां डाॅक्टर ने जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया। दंपती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि उनके एक बेटा जितेंद्र, तीन बेटियां लक्ष्मी, पूजा और नीशू हैं। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि ट्रक के बारे में पता लगाया जा रहा है। बाइक अमित चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें