फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं मनाया भगवा तो कहीं काला दिवस

Wed, 06 Dec 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/चित्रकूट
विज्ञापन
प्रमोदवन मार्ग पर निकाला गया विजय दिवस का जुलूस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदू युवावाहिनी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भगवा दिवस मनाया। शहर के कार्यकर्ताओं ने हाथों मेें भगवा झंडे लेकर बाइक जुलूस निकाला। इसके अलावा मुस्लिम संगठनों ने बाबरी मस्जिद विध्वंश के समय शहीद हुए कारसेवकों को याद कर काला दिवस मनाया।
विज्ञापन



युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गल्लामंडी से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता भगवा झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए गलियों में घूमे। इस मौके जिला उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, जिला संयोजक प्रदीप शुक्ला, सुधांशु, गोलू गर्ग, मंगल सिंह, राकेश गुप्ता, शोभित तिवारी, अनिल गुप्ता, विकास, दीपक तिवारी, सतीश, उमेश रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


वहीं, मुस्लिम संगठनों ने बैठक की। पुरानी बाजार, बरगढ़, मानिकपुर, पहाड़ी, राजापुर, भरतकूप की मस्जिदों के पास भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें