फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद अराजकतत्वों की तलाश कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। कस्बे में चल रही रामलीला में भीड़ को नियंत्रित करते समय कुछ अराजकतत्वों ने दो सिपाहियों और पीआरडी के एक जवान को पीट दिया। इससे दर्शकों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंचे तो अराजकतत्व भाग गए। इस मामले का एक वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे में रामलीला का मंचन चल रहा है। शुक्रवार की रात सीताहरण रामलीला का मंचन किया जा रहा था। राजापुर कस्बे सटे गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण रामलीला देखने आए थे। भीड़ अधिक होने पर दो सिपाहियों और एक पीआरडी जवान दर्शकों को बैठाने लगे।
इससे दौरान कुछ अराजक तत्व आ गए और पुलिसकर्मियों की बात मानने से इन्कार कर दिया। इसको लेकर सिपाहियों से किसी बात को लेकर कहा सुनी होने लगी। कुछ देर में दोनों सिपाहियों और पीआरडी के साथ मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि अराजकतत्व सिपाहियों को रामलीला मैदान से खींचकर सोनहटी मोहल्ले ले गए। वहां भी उनके साथ मारपीट की। इस घटना से रामलीला मैदान में अफरातफरी मच गई। दर्शक उठकर अपने घर जाने लगे। इस बात की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष राजापुर दीपेंद्र सिंह फोर्स के साथ पहुंचे।
उनके पहुंचते ही अराजक तत्व भाग गए। थानाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के समय का वीडियो मिल गया है। जिसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने बताया कि मामले में एक सिपाही बुद्धसेन व पीआरडी जवान दयाराम के साथ कुछ अराजकतत्वों ने मारपीट की है। ऐसे 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सिपाही व पीआरडी जवान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें