फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी वाहनों पर लटकी मिली तो कार्रवाई तय

Thu, 28 Jul 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
निर्देश देती डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सावन माह की अमावस्या दो अगस्त को है, लेकिन एक अगस्त को सोमवार होने के कारण धर्मनगरी में लाखों भक्तों की भीड़ होगी। जिसके लिए प्रशासन ने अभी से तैयारी करनी शुरू कर दी है। लगातार बारिश के चलते बाढ़ की संभावना पर भी प्रशासन ने एहतियातन गोताखोर पुलिस व स्टीमर मंगाए हैं। परिक्रमा मार्ग पर स्थित चोपड़ा तालाब धंसने की संभावना पर इसकी जल्द मरम्मत कराने और वाहनों में कड़ाई से ओवरलोडिंग रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


 डीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में श्रवण मास की अमावस्या मेला शांतिपूर्ण कराने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक हुई। डीएम ने कहा कि इस बार अमावस्या मेला 31 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगा। अमावस्या दो अगस्त को है। जिसमें लगभग तीन या चार लाख श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है। चोपड़ा तालाब में जो मिट्टी धंस गई है। उसका टेंडर हो गया है और तत्काल कार्य शुरू कराए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को डीएम ने निर्देश दिया कि आज ही से टेंपो की ओवरलोडिंग पर कार्रवाई प्रारंभ कर दें। मेला के दरमियान प्रत्येक वाहन का किराया रेट की सूची चस्पा होनी चाहिए।

यदि किसी वाहन पर रेट लिस्ट की सूची चस्पा न हो तो कार्रवाई करें। अधिशाषी अभियंता विद्युत से कहा कि विद्युत तार/खंभों को चैक करें जो भी कमियां हो ठीक कराए। रामघाट मंदाकिनी नदी में जल बैरीकेडिंग, जंजीर की व्यवस्था, गैस ट्यूब व डूबने से बचाव वाले उपकरण लगवाए। जल निगम के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिया कि रामघाट में सीवर लाइन का ढक्कन खुला हो उसे बंद करवाए। बैठक में एसपी केके चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी ए दिनेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें