चित्रकूट। तस्करी कर गांजा ला रहा एक आरोपी को बृहस्पतिवार रात भरतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 11 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे सुरेश कुमार सिंह, निवासी ग्राम दबवा, थाना मऊ को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से बरामद गांजा चित्रकूट और आसपास के जिलों में बेचा जाना था। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है।