फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामोदय विवि का दीक्षांत समारोह आज, 762 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

Fri, 10 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
10 सीकेटीपी- 17- परिचय- राज्यपाल का स्वागत करतीं मप्र की चित्रकूट प्रभारी मंत्री प्रतिभा बागरी।
विज्ञापन
चित्रकूट। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शनिवार को 13वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसकी अध्यक्षता मध्य प्रदेश के राज्यपाल और कुलाधिपति मंगुभाई पटेल करेंगे। इस दौरान राज्यपाल कुल 73 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि और 36 को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में कुल 762 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। इस दीक्षांत समारोह में बीएससी कृषि संकाय की छात्रा दिशा साहू को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नानाजी देशमुख स्मृति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के पीआरओ जय प्रकाश शुक्ला ने बताया कि समारोह में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव दीक्षांत उद्बोधन देंगे और दीनदयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भरत मिश्रा स्वागत भाषण देंगे और कुलसचिव प्रोफेसर आरसी त्रिपाठी उपाधि वितरण की प्रक्रिया का संचालन करेंगे।

इन विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
दिशा साहू (बीएससी एग्रीकल्चर), नीतेश लोधी (एमएससी एग्रोनॉमी), अंजली सिंह (बीएड), राज गुप्ता (बीटेक आईटी), अंजली द्विवेदी (बीकॉम), शशि निगम (एमबीए), श्रेया गुप्ता (एमएसडब्ल्यू), शिवानी देवी (एम लिब आईएससी) सहित कई अन्य छात्रों को उपाधि और स्वर्ण पदक मिलेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल का आगमन

राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को विशेष विमान से चित्रकूट पहुंचे। प्रभारी मंत्री प्रतिभा बागरी और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका स्वागत किया। आगमन के बाद राज्यपाल ने आरोग्यधाम सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन भी किए।

10 सीकेटीपी- 17- परिचय- राज्यपाल का स्वागत करतीं मप्र की चित्रकूट प्रभारी मंत्री प्रतिभा बागरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें