फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मां को थप्पड़ मारा फिर फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मोबाइल पर पत्नी के विवाद के दौरान मां के टोकने से गुस्साए युवक ने मां को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी चुनकउना (40) ने मंगलवार को सुबह घर के कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। मां जगदइया ने बताया कि उसके तीन पुत्र हैं। तीनों पुत्र अलग-अलग रहते हैं।
विज्ञापन

सबसे छोटे पुत्र चुनकउना की पत्नी चुनबादी व दो पुत्र, एक पुत्री दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है। चुनकउना शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात में फोन पर पति-पत्नी की बातचीत हो रही थी।बात करते समय घर आने को लेकर पत्नी से विवाद हो गया उसने मना किया तो चुनकउना ने उसे थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद रात में किसी समय उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

उधर, बबेरू इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि रात में पत्नी और मां दोनों से झगड़ा हुआ था। युवक शराब पीने का आदी था।
इसी के चलते फंदा लगाकर जान दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें