राजापुर/मानिकपुर(चित्रकूट)। नगर निकाय चुनाव में छठवें दिन तेजी आ गई है। राजापुर व मानिकपुर में छह नामांकन किए गए। मुख्यालय की नगर पालिका कर्वी में एक भी नामंाकन नहीं हुआ। अभी तक जिले में अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 नामांकन हुए हैं।
शुक्रवार को मानिकपुर नगर पंचायत से अरविंद कुमार, चंदन गुप्ता व अमित कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। यहां पर कुल 48 पर्चे खरीदे गए हैं। राजापुर में अशोक मोदनवाल, छोटेलाल, सूरत सोनी ने नामांकन किया। अबतक कुल 39 पर्चे खरीदे गए हैं। कर्वी नगर पंचायत से अभी तक अध्यक्ष पद के लिए दो ही दावेदारों ने नामांकन किया है। छठवें दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। दो पर्चे दिनेश प्रसाद व बनारसीलाल ने खरीदा। कुल 33 पर्चे खरीदे गए है। सभासद के लिए वार्ड-6 से अनमोल, वार्ड-8 से सुशीला, वार्ड-7 से शिवशंकर वार्ड वार्ड-11 से सुनील, कुसमा देवी वार्ड-2 से प्रदीप, वार्ड-4 से रेखा ने नामंाकन किया। इसी तरह से राजापुर व माकिनपुर से सभासद के लिए नामांकन किए गए।
--इनसेट
आज सपा प्रत्याशी का नामांकन
चित्रकूट। अब नामांकन के लिए मात्र तीन दिन का समय बचा है। पर्चा खरीदने वाले भी अब मुहुर्त के हिसाब से शनिवार से नामांकन में तेजी लाएंगे। शनिवार को सपा के अधिकृत प्रत्याशी नरेंद्र कुमार गुप्ता भारी लाव लश्कर के साथ नामांकन करेंगे। जानकारी के अनुसार दो अन्य भी नामांकन हाेंगे। इसी प्रकार राजापुर व मानिकपुर में भी तेजी आएगी। पुलिस प्रशासन भी इसके लिए एलर्ट हो गया है। मुख्यालय के एसडीएम कार्यालय के पास बैरियर भी लगाया गया है। पुलिस कर्मी चिह्नित लोगाें को ही अंदर जाने की अनुमति दे रहे हैं।