हॉटस्पॉट को सैनिटाइज करती फायर बिग्रेड की टीम।
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में लगातार दूसरे दिन भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। बृहस्पतिवार को 12 संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को छह और मिले हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 134 हो गई है। इनमें एक्टिव केस 27 हैं। इन छह संक्रमितों में एक तरौंहा, दो पुराने बाजार, एक एसडीएम कालोनी व दो शहर के अन्य वार्ड के हैं। इन्हें एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सभी जगह बैरिकेडिंग के बाद सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा 260 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव रहीं। एंटीजन टेेेस्ट में 231 की रिपोर्ट में छह संक्रमित मिले हैं। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिले में तीन तरह की कोरोना की जांच चल रही है। सीएमओ कार्यालय से सैंपल प्रयागराज लैब भेजे जाते हैं। जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से जंाच हो रही है। इसके अलावा हर विभाग के आसपास कैंप लगाकर एंटीजन टेस्ट भी कराया जा रहा है। शुक्रवार को लैब से आई 260 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट में छह संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले से 11445 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें 8998 की रिपोर्ट आ चुकी है। जिले के सभी हॉटस्पाट को सैनिटाइज कराया गया है। संक्रमितों के घरों के आसपास बैरिकेडिंग के साथ ही सैंपल लिए जा रहे हैं।