फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बघेलाबारी, रसिन के रास्ते चलेंगी बसें, राज्यमंत्री, सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सांसद आरके सिंह पटेल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप व बदौसा थाने के बीच दुर्गम स्थलों पर बसे गांवों के लिए रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया गया है। अब बांदा व प्रयागराज की ओर से आने जाने वाली बसें बघेलाबारी व रसिन इलाके की सड़कों से गुजरेंगी। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और सांसद आरके सिंह पटेल ने इस रूट की रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि बघेलाबारी, रसिन मार्ग अत्यंत दुर्गम इलाके में है। यहां आवागमन के साधनों की कमी थी। बसें चलने से यहां के 20 गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि जल्द डिपो बनने से कई और बसें चलने लगेंगी। प्रस्ताव पर धन आवंटित हो चुका है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। इससे चित्रकूट का देश के विभिन्न प्रदेशों से सीधा आवागमन होने लगेगा। सांसद ने बताया कि दोनों बसें चलने से यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। धन और समय की बचत होगी। उन्होंने बताया कि कर्वी से दिल्ली, अयोध्या के लिए बसें चलाई जा चुकी हैं। आने वाले समय में कई और बसें संचालित होंगी।
जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि कलिंजर से सुबह सात बजे बस प्रस्थान करेगी। शिवपुर, मणिपुर, नरदाहा सढ़ा, रक्शी, सिद्धौर, भियामऊ, कल्याणपुर, बहलौलपुर, चकला पुरवा, रसिन, गोशाला, सुदिनपुर, रोली, भरतपुर से रामपुर होते हुए रात नौ बजे चित्रकूट आगमन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें