फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह घर जले

Fri, 10 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
 नैना गांव में एक घर में अज्ञात कारणों से लगी आग ने समीप स्थित पांच अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। जब तक खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को आग लगने की जानकारी होती, छह गृहस्थियां, अन्य सामान और नकदी जल गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई। एसडीएम और कानूनगो ने पीड़ितों को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनका लगभग दस लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


नैनी गांव में छोटा प्रजापति पुत्र भैरों के घर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग छोटा के भाई भूरा, ननका, पड़ोसी मोतीलाल पुत्र प्रीतम के घर तक फैल गई। पूर्वाह्न 11 बजे के करीब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने आग की लपटें देखीं तो वे घरों की ओर दौड़ पड़े। सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे बाद आग बुझाई जा सकी।

लेकिन तब तक भूरा, छोटा, मोतीलाल और ननका की गृहस्थी, अनाज, बिस्तर, कपड़े सब कुछ राख हो गया था। आग से वहीं रहने वाले अमर सिंह और राधेश्याम के कच्चे घर भी जल गए। दोनों लोग बाहर रहते हैं। वहीं भइयालाल का भी आंशिक नुकसान हुआ। घटना की जानकारी पर एसडीएम अभयराज ने कानूनगो के साथ मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। आश्वासन दिया कि जल्द हर संभव सहायता मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें