फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोशन प्रक्रिया से बाहर रखने पर नाराजगी

Fri, 10 Apr 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडे की अगुवाई में सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसमें जिलों में अंतरजनपदीय शिक्षकों की वरिष्ठता स्थानांतरण की तिथि से मानकर पदोन्नति प्रक्रिया से बाहर रखे जाने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के बाद हुई बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अंतरजनपदीय शिक्षकों के साथ हो रहे भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 17 अप्रैल को इस मांग को लेकर लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों से एकजुटता की अपील की।

 जिला उपाध्यक्ष कुशल सिंह ने कहा कि इस तरह की बात नैसर्गिक न्याय के खिलाफ है। राधेश्याम पटेल ने कहा कि कई बार इस संबंध में ज्ञापन दिया गया, बेसिक शिक्षा मंत्री ने भी सिर्फ आश्वासन ही दिया। जिलाध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि हम अधिकार लेकर रहेंगे। मौके पर मोतीलाल सिंह, शिवबोध पांडे, आनंद कुमार मिश्र, अमित पांडे, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें