फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: करंट से छह झुलसे, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी/मानिकपुर। अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से छह लोग झुलस गए। इनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव निवासी अजय ने बताया कि शनिवार को सुबह पिता रामआसरे साहू (55) बिजली के तार के पास कपड़े बदल रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आ गए। भाई महावीर तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे ने बताया कि पिता खेती से परिवार का भरण पोषण करते थे। तीन पुत्र, चार पुत्रियां और पत्नी रामकली हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मारकुंडी थाना क्षेत्र के छोटी बेलहरी की किरन (18) पुत्री रामशरण, कोतवाली कर्वी के अमानपुर की बिन्नू (40) पत्नी टेरिया प्रसाद, भंभई की राजरानी (18) पुत्री चन्द्रशेखर, बांदा के जोरवारा के मनीष (19) पुत्र रामसिया, हरिहरपुर की कुसुमा (50) पत्नी कमलाकांत करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें