फोटो - 11 बाल संस्कार शिविर की शुरूआत में प्रभात फेरी निकालते जैन समाज के बच्चे। स्रोत- आयोजक
- फोटो : 1
बांदा। बांदा में मंगलवार को छह दिवसीय बाल संस्कार शिविर भक्ति और उत्साह के साथ शुरू हुआ। यह शिविर 12 से 17 मई तक तारण तरण कमेटी बांदा व वीर श्री महिला मंडल बांदा द्वारा आयोजित है। पहले दिन बच्चों, महिलाओं और समाज के लोगों ने बैनर व केसरिया झंडों के साथ प्रभात फेरी निकाली।
यह प्रभात फेरी नए चैत्यालय से शुरू होकर पुराने चैत्यालय पर समाप्त हुई। शिविर में पंडित चेतन शास्त्री खड़ेरी और पंडित मोहित शास्त्री फुटेरा बच्चों को धार्मिक व नैतिक संस्कारों का ज्ञान दे रहे हैं। पहले दिन सभी पंजीकृत शिविरार्थियों को पठन-पाठन किट वितरित की गई।
विद्वानों द्वारा चैत्यालय में अलग-अलग वर्गों की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। आयोजकों ने बताया कि 80 पंजीकृत शिविरार्थियों को नियमित उपस्थिति पर पुरस्कार मिलेंगे। प्रतिदिन सुबह साढ़े सात बजे से संस्कार शिविर और शाम को विशेष कक्षाएं आयोजित होती हैं।