फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण फैलाने वाले छह क्रशर मशीनें सील

Wed, 18 Jul 2018 11:19 PM IST
chitrakoot
विज्ञापन
क्रशर मिल की मशीनों पर सील लगवाते सदर एसडीएम व खनिज अधिकारी - फोटो : amarujala
विज्ञापन
भरतकूप। भरतकूप क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश पर 23 क्रेशर मशीनाें को बंद करने के आदेश हुआ था। इसी पर कार्रवाई  करते हुए प्रशासन व खनिज विभाग ने बुधवार को भरतकूप क्षेत्र के छह क्रेशर मशीनों को सील कर दिया। इसके पहले 15 जुलाई को 5 क्रेशर मशीनों को सील किया गया था। अन्य क्रेशर मशीनें भी 19 व 20 जुलाई को सील की जाएगी।
विज्ञापन

 बुधवार को उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, सदर सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय सहित पुलिस बल भरतकूप क्षेत्र पहुंच कर क्रेशर मशीनों को सील करने का कार्य किया। जिसमें छह क्रेशर मशीनें सील की गई। जिसमें मे. डाबर देवता स्टोन मिल, मे. महाकालेश्वर स्टोन मिल, महेश प्रसाद जायसवाल स्टोन में राजेंद्र कुमार शर्मा, मे. सगम केशर वर्क्स गोंडा, विनोद कुमार ग्रेनाइट (पांडेय स्टोन मिल ) शामिल हैं। 23 में से अभी 12 क्रेशर मशीनों को सील करने का कार्य 19 जुलाई और 20 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें