फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Tue, 17 Jul 2018 12:26 AM IST
chitrakoot
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली अंतर्गत बनकट गांव के मुलायम नगर में कच्चे घर के मकान में खपरैल छा रहे एक मजदूर की मौत हाईटेंशन तार के छू जाने से हो गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम को बनकट गांव के मुलायम नगर में प्रेमनारायण पांडेय के मकान में लोढवारा गांव का मजदूर रामऔतार पुत्र सुखदेव काम करता था। निर्माण स्थल के ऊपर से बिजली की 33 हजार हाईटेंशन की तार गुजरी हुई थी। जिसकी चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। मकान मालिक उसे जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पारिवारिक के लोगों ने आरोप लगाया कि मकान मालिक जबरन छत पर चढ़ाकर कार्य करने को कह रहा था। मना करने पर मालिक ने कहा था कि ऐसा न करने पर मजदूरी नहीं मिलेगी जिससे वह मकान के ऊपर चढ़ गया और मार की चपेट में आ गया। मौत हो जाने के बाद मृतक के कपडे़ बदलकर मकान मालिक अस्पताल ले गया जबकि उसकी मौत पहले हो गई थी। मृतक राजगीर था। उसकी पत्नी ननकी देवी व चार पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें