राजापुर। थाना अंतर्गत तीरधुमाई गांव में घर के सामने लगी घास की सफाई के विवाद चलाई गई गोलियों के मामले में थाना पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लाइसेंसी असलहे भी बरामद हुए है।
तीरधुमाई गांव के नागेंद्र मिश्रा व धर्मेंद्र शुक्ला के परिवार के सदस्यों के बीच घर के सामने चारा होने पर विवाद हो गया थ। जिसमें आरोप है कि दोनो पक्ष लाइसेंसी बंदूकों से फायर कर दहशत मचाया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें जिनके पास से दो डीबीबीबीएल गन बरामद हुई है गिरफ्तार आरोपियों में धीरेंद्र शुक्ला, शिवाकांत शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला व नागेश मिश्रा, दिनेश मिश्रा, इंद्र्रदत्त मिश्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो लाइसेंसी बंदूक बरामद की गई है। सोमवार की देर शाम को पांच आरोपियों को पकड़ा गया था मंगलवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। संवाद