विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जायेगा। पुरानी बाजार स्थित धुस मैदान में बैठे हुए रावण के पुतले का दहन होगा।
बैठा हुआ रावण का पुतला 20 फीट का होगा। वहीं, बुधवार को शहर भर में रामदल निकाला गया।
रामलीला समिति के प्रबंधक श्याम गुप्ता ने बताया कि भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर पिछली बार की घटना से सबक लेते हुए इस बार रावण का पुतला बैठाया गया है।
पिछली बार रावण का पुतला खड़ा था, जिसमें कुछ दिक्कतें आई थीं और यह गिर भी गया था।
समिति अध्यक्ष अशोक केशरवानी ने बताया कि उन्होंने बताया कि रावण वध लीला का मंचन शाम पांच से साढ़े पांच के बीच संभावित है।
उधर, बुधवार को रामदल निकाला गया, जो पुरानी बाजार से शहर की प्रमुख गलियों में घूमा। इसमें राम, लक्ष्मण, हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रावण का पुतला द्वारिकापुरी निवासी मुन्ना बना रहे हैं।