फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीतापुर ने सुषमा स्वरूप कॉलेज को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। हर घर तिरंगा 2024 व काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के तहत स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले की आठ टीमों ने भाग लिया। सीतापुर की टीम ने फाइनल मुकाबले में सुषमा स्वरूप इंटर कॉलेज को 20 के मुकाबले 30 अंकों से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद आर पटेल ने किया। पुरस्कार वितरण डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल द्वारा किया गया। अंकित साहू व जावेद अहमद का खेल सराहनीय रहा। प्रतियोगिता में निर्यायक की भूमिका श्रीकेशन, श्याम सुंदर यादव व कामता प्रसाद ने निभाई। जिला युवा कल्याण अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह,अंगद सिंह, फिरोज अंसारी, अख्तर हुसैन ने सहयोग प्रदान किया। क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें