फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः मोबाइल को लेकर भाई से हुए विवाद पर बहन ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत नई दुनिया बस्ती में बृहस्पतिवार दोपहर को मोबाइल को लेकर भाई बहन के बीच मारपीट हो गई। इससे क्षुब्ध होकर किशोरी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग का गोला बनी किशोरी घर में दौड़ने लगी। पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग पर काबू पाया और किशोरी को जिला अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकट गांव के पुरवा नई दुनिया निवासी लक्ष्मी कबीर(12) पुत्री जगदेव कबीर का दोपहर लगभग 12 बजे छोटे भाई मुकेश(10) से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया। दोनों पहले मोबाइल चलाने की जिद कर रहे थे।
मुकेश ने लक्ष्मी को मोबाइल देने से मना कर दिया और दोनों में आपस में मारपीट हो गई। इससे क्षुब्ध होकर लक्ष्मी ने रसोईघर में जाकर खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और आग ली। घटना के समय उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन

आसपास रहने वाले रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने किशोरी को आग का गोला बना देखा तो उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों ने किशोरी पर कंबल डालकर आग पर काबू पाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से किशोरी को प्रयागराज रेफर किया गया है।
भाई मुकेश ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग में लगा था, तभी वह उसको निकालकर उसमें कुछ देखने लगा। इसी दौरान लक्ष्मी वहां आ गई और उससे मोबाइल छीनने लगी। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें