चित्रकूट के कामदगिरी मंदिर में पत्नी के साथ पूजन करते मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह।
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही(चित्रकूट)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह सतना रवाना होने से पहले कामदगिरी मंदिर में दर्शन कर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मप्र के उपचुनाव में गड़बडी की है और सत्ता का दबाव बनाकर चुनाव कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि आम जनमानस भाजपा की नीतियों से परेशान है।
कांग्रेस पार्टी ही देश व प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है। इस दौरान कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी, विक्की पांडेय, पियुष उपाध्याय व सोनू गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी का फूलमाला से स्वागत किया। गौरतलब है कि बुधवार देर शाम को पूर्व सीएम ने नयागांव स्थित आचार्य आश्रम जाकर गोलोकवासी महंत संकर्षण प्रपन्नाचार्य को श्रद्धांजलि दी थी।