फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: साहब! मैं डाकू नहीं दिल्ली में करता हूं काम... कुकुरखवा ने वीडियो से दी सफाई

विज्ञापन
कुकुरखवा  - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी-एमपी के जंगल में डकैतों के सक्रिय होने के मामले में कुकुरखवा ने वीडियो पुलिस और मीडिया को भेजा। इसमें खुद को इससे दूर बताया। दावा किया कि वह दिल्ली में काम कर रहा है, कोई गैंग नहीं चला रहा है।
विज्ञापन

सतना एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर धारकुंडी, बगदराघाटी, कोलौहा जंगल व यूपी बार्डर पर कांबिंग की जा रही है। मप्र क्षेत्र से ही तेंदू पत्ता तोड़ने के दौरान ग्रामीण का अपहरण हुआ तो कुुकुरखवा गैंग का नाम सामने आया था। इस गैंग में डाकू ठोकिया के भतीजे से लेकर कई अन्य के नाम सामने आए।
बुधवार को एक वीडियो पुलिस अधिकारियों व मीडिया कार्यालयों में भेजा गया। इसमें दिखने वाला शख्स खुद को कुकुरखवा बताकर दावा कर रहा है कि वह गैंग नहीं चलाता है। वह दिल्ली में काम करता है। गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी नहीं जानता। इसके बाद चित्रकूट एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सतना एसपी से भी बात हुई है। इस नंबर से भेजे गए वीडियो व नंबर की जांच की जा रही है। गैंग के जिन सदस्यों के नाम बताए जा रहे हैं उनमें दो प्रधान रह चुके हैं। तीन तो नयागांव भरतकूप व मझगवां थाने जाकर खुद को बेकसूर बता चुके हैं। इन्हें हर सप्ताह थाने में हाजिरी देने आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि इसके बाद भी किसी भी नवोदित गैंग को पनपने नहीं दियाजाएगा। श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार जंगल में कांबिंग करती रहेगी। उधर, सतनाएसपी ने भी बताया कि वीडियो मिला है। इसकी जांच हो रही है। संभव है कि गैंग कोई और चला रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें