फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर खुलेगा राजकीय मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
शिविर के शुभारंभ के दौरान मंच पर मौजूद आयुष राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश दयाशंकर मिश्रा व अन्य।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट) पाठा क्षेत्र में संचालित वनवासी कल्याण आश्रम में बुधवार को स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि सरकार सभी का बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इन दिनों बढ़ती ओपीडी के चलते अस्पतालों में दवाओं की कमी हो रही है। इस कमी को तीन सप्ताह के अंदर पूरा किया जायेगा।प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर एक राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

शिविर के शुभारंभ के दौरान आयुष राज्य मंत्री ने कामदगिरि वनांचल स्वास्थ यात्रा का शुभारंभ भी किया। उन्होंने वनवासी छात्रों को फल बांटे और दवाई पिलाई। कार्यक्रम स्थल के प्रांगण में स्वास्थ्य और योजनाओं से संबंधी काउंटर लगाए गए। उन्होंने स्टॉलों में योजनाओं के सम्बंध में लोगो को जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल में विभिन्न योजनाओं से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
इसके बाद गोष्ठी में राज्यमंत्री ने कहा बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सरकार की मुख्य प्राथमिकता में है। सीएम योगी ने गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया है। यह प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय है जिसमें इलाज के साथ छात्रों के प्रवेश के साथ परीक्षाएं भी होंगी। उन्होंने कहा प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर एक राजकीय मेडिकल कॉलेज, महाविद्यालय और प्रत्येक जनपद में 50 के बदले 100 बेड के अस्पताल दिए जाएंगे। जिसमे योग चिकित्सा,प्राकृतिक चिकित्सा,होमियोपैथी, यूनानी,आयुर्वेदिक, सिद्ध चिकित्सा एलोपैथी एक ही जगह होगी। इस मौके पर कृष्णगोपाल, व्यस्थापक अजय तिवारी, शिवपूजन कोल, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें