आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और शिक्षामित्र शिक्षक कल्याण समिति ने शुक्रवार को मांगों को लेकर आवाज उठाई। तुलसी पार्क से जुलूस निकालकर बीएसए का घेराव किया।
मांगें पूरी न होने पर उन्हें आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस पर बीएसए ने उन्हें समाधान का आश्वासन दिया है।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएसए वीके सिंह ने कहा है कि जितने शिक्षामित्रों का सत्यापन प्राप्त हो चुका है। उनका वेतन इस महीने के अंत तक लगा दिया जाएगा।
दूसरे और तीसरे बैच के शिक्षामित्रों के अंकपत्रों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। उधर, समिति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार पांडे ने बताया कि अगर अब भी सुनवाई नहीं की गई तो दो जनवरी से भूख हड़ताल की जाएगी।