फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक नगरी में आज से श्रीराम यज्ञ

Sun, 29 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
विज्ञापन
रामचरित पाठ कार्यक्रम का आयोजन रविवार से होगा - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
चित्रकूट।
विज्ञापन

धर्म नगरी में 9 कुंडलीय श्रीरामयज्ञ एवं 151 रामचरित पाठ कार्यक्रम का आयोजन रविवार से होगा। इसकी सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। सुदूर क्षेत्रों के संत महंत का जमावड़ा हो चुका है।
      शनिवार को यज्ञ आयोजकों ने बताया कि मुंबई के संकट मोचन हनुमान टेकरी मलाड़ के टीला मंगल पीठाधीश्वर माधवाचार्य की अध्यक्षता में होगा। इसके लिए विशाल यज्ञ स्थल तैयार है। रविवार सुबह महंत, संत व साधू भक्तोें के साथ कामद गिरी की परिक्रमा करेंगे। जानकी कुंड से शोभा यात्रा निकाल कर श्रीधरदास धाम आश्रम पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां निर्मित यज्ञशाला में भगवान गणेश की पूजा पाठ की जाएगी। इस महायज्ञ में भाई त्यागी के महंत ब्रजमोहन दास,बारह भाई डांडिया के महंत रामकृष्ण दास, बासवाड़ा से गरीब दास, उज्जैन से काशी दास, राजस्थान से हरिओम नाडियाद, महल के महंत शंकरदास, सूरत से महंत गोपाल दास, जागन्नाथपुरी से पूर्णचंद्र दास यज्ञ व शोभायात्रा में भाग लेंगे। इस महायज्ञ के संयोजक  पंजाबी भगवान आश्रम के महंत राजकुमार दास, गुफा मंदिर भोपाल के महंत चंद्रमा दास की देखरेख में यज्ञ होगा। प्रवचन का कार्यक्रम भी श्रीधर धाम आश्रम में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें