फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे से दो और किसानों की मौत

Thu, 14 May 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
फसल बर्बाद होने के सदमे से दो और किसानों की मौत हो गई। मरने वाले किसानों में एक सदर विधायक के गांव देवकली का, दूसरा बरगढ़ का है। देवकली के चुन्नीलाल पटेल (58) को गुरुवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई। परिजन जिला अस्पताल लाए, यहां उनकी मौत हो गई। सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने मृतक के घर पहुंचकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उधर, मूल रूप से डिडौली (राजापुर) निवासी अमरनाथ यादव (48) पुत्र रामदास यादव का परिवार बरगढ़ में रहता है। परिजनों ने बताया पांच बीघे खेत के गेहूं की मड़ाई की तो एक क्विंटल ही गेहूं निकला। इससे अमरनाथ चिंतित थे,  गुरुवार को उनकी सदमे से मौत हो गई। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें