फोटो-15सीकेटीपी 12 शिव प्राण प्रतिष्ठा पर शोभा यात्रा में शामिल भक्त। संवाद
- फोटो : 1
बरगढ़। कस्बे में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर शिव प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं व पुरुष डीजे की धुन कर थिरकते रहे। युवक हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए जा रहे थे।
कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर का भक्तों ने जीर्णोद्धार कराया और महाशिवरात्रि पर्व के दिन ही दोबारा शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस पर पहले पूरे कस्बा की सभी गलियों में शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में डीजे में भक्ति गानों पर महिलाएं व पुरुष नाचते हुए गए। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, शिव शंकर, रामचंद्र, आनंद कुमार, दीपक, अनिल, सुनील, सचिन, विपिन, प्रकाश, भारत, लखन, संतोष केसरवानी, मोनू केसरवानी, विनीत केसरवानी मौजूद रहे। (संवाद)