फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: महाशिवरात्रि पर रामघाट व निर्मोही अखाड़ा की जांच

Sun, 15 Feb 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 15सीकेटीपी 09 रामघाट पर जांच करती डॉग स्क्वायड टीम। स्रोत: पुलिस - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
चित्रकूट। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर रविवार को डॉग स्क्वॉड और एलआईयू की टीम ने रामघाट और निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र की जांच की और वहां की सुरक्षा व्यवस्था परखी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह के निर्देशन में प्रभारी एलआईयू नागेंद्र भूषण पाठक के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड और एलआईयू की टीम ने रामघाट और निर्मोही अखाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने रामघाट और निर्मोही अखाड़ा समेत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। इस दौरान, संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कुत्तों की सहायता ली गई। एलआईयू की टीम ने भी अपने खुफिया तंत्र का उपयोग करते हुए क्षेत्र में संभावित खतरों का आकलन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें