आनंदी माता मंदिर परिसर में शिवपुराण और अखंड रामायण
की कथा चल रही है। गुरुवार को कथा वाचक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि
जीवन में वास्तविक सुख चाहिए तो भगवान शिव के नाम का जप करें। भगवान शिव के
स्मरण से जीवन की समस्याओं का समाधान होता है।
कहा कि शिव की
आराधना करने से भवसागर से मुक्ति मिलती है। शिव बहुत जल्द प्रसन्न होने
वाले देवों के देव हैं। इस मौके पर सुंदरलाल अग्रहरि, वेद प्रकाश शुक्ला भी
मौजूद रहे।
अखंड रामायण का पाठ उदित नारायण करा रहे हैं। इस मौके
पर राकेश पांडे, वेद पांडे, अंकित, गंगोत्री मिश्रा, हरीशंकर त्रिपाठी भी
मौजूद रहे।