फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से कार्य करें शिक्षामित्र

Fri, 10 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन का मंडलीय सम्मेलन जनसेवा इंटर कालेज में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि लोगों के सहयोग और संघर्ष के बल पर कई उपलब्धियां हासिल हुईं हैं। उन्होंने शिक्षामित्रों से अधिकार लेने और ईमानदारी से काम करने को कहा।
विज्ञापन


शाही ने कहा कि द्वितीय बैच का समायोजन जुलाई में होना था। लेकिन एसोसिएशन का ही असर है कि तीस अप्रैल तक इसकी कार्रवाई पूरी करने की बात कही जा रही है। प्रांतीय संगठन मंत्री विनय चंद्र त्रिपाठी ने सरकार का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष बांदा दिनकर अवस्थी ने कहा कि सभी पदाधिकारी एक विद्यालय गोद लेकर वहां पठन-पाठन उच्चस्तर तक ले जाएं ताकि मिसाल कायम हो सके।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अनूप मिश्रा ने कहा कि जिले में शिक्षामित्रों का कोई काम नहीं रुकेगा। अगर विभागीय अधिकारियों ने किसी तरह की हीलाहवाली की तो इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने प्रांतीय कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। बैठक को रामप्रताप भदौरिया, राजनारायण यादव, रामदत्त पांडे, अमित त्रिपाठी, रामसेवक शुक्ला आदि नेे भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें