फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से चरवाहों का नहीं मिला मानदेय

विज्ञापन
फोटो-12- संपूर्ण समाधान दिवस पर मानदेय की मांग करते चरवाहे। - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कहीं गोशाला में मानदेय न मिलने तो कहीं जमीन का विवाद और जलभराव की ग्रामीणों ने समस्या बताई।
विज्ञापन

कर्वी, मानिकपुर, राजापुर, मऊ तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कर्वी तहसील में एसडीएम पूजा यादव ने समस्याएं सुनीं। पतौड़ा गांव के चरवाहों ने मानदेय न मिलने की शिकायत की। नत्थू, रामफल, रामकरन, जागेश्वर ने बताया कि 2019 से गोशाला में चरवाहे का काम करते है। छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है। एक साल का मानदेय नहीं दिया गया है।
एसडीएम ने संबंधित गांव के वीडीओ को शिकायत के निस्तारण के लिए कहा। शिवरापुर चौकी के रैपुरवा माफी गांव के अवधेश ने जमीन में जबरन निर्माण की शिकायत की। विरोध पर मारपीट की धमकी का आरोप लगाया। एसडीएम ने क्षेत्रीय पुलिस को मामले का निपटारा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन

मानिकपुर तहसील में एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनीं। खरौंध गांव के गुलाब द्विवेदी ने बताया कि गांव में चकबंदी चल रही है। अच्छी जमीन बड़े काश्तकारों को और पथरीली जमीन छोटे किसानों को दी जा रही है।
उधर, मानिकपुर कस्बे के निवासियों ने जलभराव की की शिकायत की। राजापुर में एसडीएम प्रमोद झा और मऊ में एसडीएम नवदीप शुक्ला ने समस्याएं सुनकर निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें