फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चरवाहे पर धारदार हथियार से हमला

Mon, 03 Nov 2025 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला गांव में शनिवार को खेत में कुछ लोगों ने धारदार हथियार से एक चरवाहे पर हमला कर दिया। वो खेत में अपने मवेशी चरा रहा था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बरियारी कला निवासी अशोक पांडेय ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे खेत में मवेशी चरा रहा था, उसी समय गांव का ही लाली केवट आया और बिना कोई बातचीत के गाली गलौज करने लगा।
विज्ञापन

मना करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिर में अधिक चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गया। होश आने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें