बरगढ़। न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब कप का फाइनल मुकाबला सोमवार को शंकरगढ़ व बरगढ़ के बीच खेला गया। इसमें शंकरगढ़ की टीम ने बरगढ़ की टीम को 23 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया।
कस्बे के क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में शंकरगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शंकरगढ़ की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में 4 विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरगढ़ की टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी।
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से शंकरगढ़ ने मैच अपने नाम किया। बरगढ की तरफ से ओपनर बल्लेबाज अमित चंद्र तिवारी ने 24 रन व विराट ने 15 रन बनाए। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शंकरगढ़ के लाला पंडित को मैन आफ द मैच दिया गया।
वहीं बरगढ़ के अमित तिवारी को मैन आफ द सीरीज दिया गया। विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान आयोजक श्याम किशोर पांडेय, अमित पांडेय, सुरेशचंद्र शास्त्री, प्रकाश चंद्र केशरवानी, सतीश शुक्ला, अमन शुक्ला, आकाश, अजय व फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।