फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भीषण गर्मी का कहर पारा 43 डिग्री पर

Sat, 23 May 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 22 सीकेटीपी 22 मवईकलां में यमुना नदी में स्नान करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार एक सप्ताह से पड़ रही तपिश के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने 24 मई तक गर्म और उसम भरे मौसम की चेतावनी दी है, जिससे तत्काल राहत की उम्मीद कम है।
विज्ञापन




जिले में न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। गर्मी से राहत पाने के लिए बच्चे और युवा नदियों व तालाबों में स्नान कर रहे हैं।



24 तक गर्मी के हालात रहेंगे बरकरार



कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि 24 मई तक मौसम काफी गर्म और उसम भरा रहेगा। दोपहर के समय लू चलने की संभावना है, जिससे बाहर निकलना और भी मुश्किल होगा। उन्होंने लोगों को केवल आवश्यक काम होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है। रात के समय भी गर्मी का असर बना रहेगा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलेगी।

फोटो न- 22 सीकेटीपी 22 मवईकलां में यमुना नदी में स्नान करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें