फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तीन दिन से फुंका ट्रांसफार्मर, बिजली-पानी का संकट

Sat, 23 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट) । तहसील क्षेत्र के बरगढ़ मोड़ चौराहे पर पिछले तीन दिनों से जला ट्रांसफार्मर विद्युत आपूर्ति बाधित कर रहा है। शिकायत के बाद जिम्मेदारों ने खराब ट्रांसफार्मर बदला नहीं। इससे स्थानीय लोग भीषण गर्मी और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन




बरगढ़ मोड़ के निवासियों दुर्गेश पांडेय, राकेश जैन, शिवम मिश्रा और अजय तिवारी ने बताया कि बरगढ़ मोड़ के पास लगा ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया था। बिजली विभाग में कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, मगर किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। इससे लोगों को पीने, नहाने और दैनिक कार्यों के लिए पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए भी पानी की समस्या गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में एसडीओ ललित कुमार ने कहा कि ट्रांसफार्मर जल गया है और इसे जल्द ही बदल दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें